June 20, 2023

अंतःशक्ति जगाओ -प्रो नंदलाल मिश्र

By Gina Journal

अंतःशक्ति जगाओ

 प्रो नंदलाल मिश्र

  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय

 विश्वविद्यालय चित्रकूट सतना म प्र

        अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

भीतर तेरे शक्ति पुंज है गिरकर पुनि उठि जायो

अंतर्तम को समझ सको नहि बार बार पछितायो ।

अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

विकल चरण सारथी सूर्य को तनिक नही घबरायो

निरालंब मारग को प्रतिदिन आर पार करि जायो।

अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

सप्त अश्व हैं , भुजग रज्जु हैं ,उनके साथ गहायो

अपरंपार लक्ष्य  दूर है तनिक  नजर न हटायो।

अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

क्रियासिद्धि सत्व से होवे अस्त्र काम नही आयो

नंद कृपा बिनु गुरु के आए सत्व जाग नही पायो।

अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

अपनी अंतः शक्ति जगाओ।

।   ॐ ।

               मोबाइल 9584542852

                 E Mail:nandlalmishra11@gmail.com