June 18, 2023

आओ मिलकर योग दिन मनाए-पढियार उषाबेन नानसिंह पीएचडी शोधार्थी

By Gina Journal

आओ मिलकर योग दिन मनाए,
अपने शरीर को स्वस्थ बनाए।
जो नित्य नियम योग करेगा,
उनका तन- मन स्वस्थ रहेगा।
इस भागम भागी की दुनिया में,
स्वस्थ जीवन चाहते हो तो।
थोड़ा सा वक्त निकाल कर,योग करो,
और अपना जीवन स्वस्थ रखो।
हम नित्य – नियम योग करेंगे,
अपने तन- मन को स्वस्थ रखेंगे।
हमारे शरीर में रोग नहीं तो,
सारे जहां की खुशियां पा सकते हैं।
जब हमारा मन इधर-उधर भटकने लगता है,
चिंताओं से आकुल व्याकुल हो जाता है,
जीने का तरीका भी भूल जाते हैं,
तब ओमकार का मंत्र उच्चारण से ही,
अपने मन की एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
जहां डॉक्टर की दवाई काम नहीं आती,
वहां योग काम कर जाता है।
योग को जीवन में अपनाकर,
स्वस्थ रहो, मस्त रहो, हंसते रहो।

पढियार उषाबेन नानसिंह
पीएचडी शोधार्थी
श्री गोविंद गुरु यूनिवर्सिटी, गोधरा, गुजरात।