June 18, 2023

योग से जीवन मंगल मंगल-डॉ कंचन जैन स्वर्णा

By Gina Journal

योग से जीवन मंगल मंगल

मन की शांति, तन का मंगल,
योग से जीवन मंगल मंगल।
हाए बीमारी- बीमारी चिल्लाए, भीड़ जैसे जंगल,
योग से जीवन मंगल मंगल।
फास्ट फूड खाएं, दाल सब्जी से दूर भागे, मन होकर चंचल,
योग से जीवन मंगल मंगल।
देर तक सोए ऊर्जा खोए, हड्डियां बजती जैसे कंकड,
योग से जीवन मंगल मंगल।
योग करे, निरोगी बने रहे बाहर और अंदर,
योग से जीवन मंगल मंगल।
बस जीवन जीने में लाओ, थोड़ा अंतर,
योग से जीवन मंगल मंगल।
प्रकृति की गोद में योग का चंदन,
योग से जीवन मंगल मंगल।
योग से सकारात्मकता और आनंद अनंत,
योग से जीवन मंगल मंगल।
भर जाए जीवन में नवीन ऊर्जा और उमंग,
योग से जीवन मंगल मंगल।
सभी रोग डरकर भागे जीवन में हो नई तरंग,
योग से जीवन मंगल मंगल।

डॉ कंचन जैन स्वर्णा”
अंतरराष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान -2023 प्राप्त
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
मो०- 8077212592
ईमेल – drkanchanjain99@gmail.com