May 16, 2023

ख्याल देश का करना – प्रियव्रत रोहणा

By Gina Journal

देशहित भजन।
टेक.
ख्याल देश का करना चाहिए,गरीबां का दुख हरना चाहिए।
देश धर्म पर मरना चाहिए, वही सच्चा इंसान सै।
कली .1
चाहिए देश का करना ख्याल,हम सब रहते हैं खुशहाल।
असली धन माल सै आत्म शांति, भेदभाव बुराई मेटै भ्रांति
ल्या दो देश म्हं मिल कै क्रांति, बचानी हिन्द की शान सै।।
कली.2
जो करते हैं गरोबों का भला,सदा उनकी चढ़ती शिखर कला।
गला काटना नहीं ठीक सै,सत्पुरुषां की यही सीख सै।
आगे बढ़ाना नहीं भीख सै,इनका भी हक समान सै।।
कली.3
जो देश धर्म पे हैं मरते,अमर नाम वे तै जग म्हं करते।
डरते नहीं वे कती मरण तै,डटे रहते हैं सत प्रण तै।
हटे नहीं वे सेवा करण तै,हंँस कै खपा दी ज्यान सै।।
कली.4
राष्ट्र चरित्र को अपनाओ,भारत माँ की शान बढ़ाओ।
हटाओ मिलकै सारी बुराई,छोड़ो स्वार्थ करो भलाई।
अपनी खाओ सब नेक कमाई,रखना दीन ईमान सै।।
कली.5
मतना उजाड़ो अपना चमन,सब अपना काबू राखो मन।
सच्चा धन सै आत्म खजाना, गुरु चरण में शीश चढ़ाना।
निज स्वरूप में ध्यान जमाना,ऐसे मिलता पद निर्वाण सै।।
कली. 6
कृष्ण चन्द्र का रोहणा सै गाम,करले अपना जग म्हं नाम।
श्याम सवेरी गुण गाया कर,गुरु चरण म्हं चित लाया कर।
देश हित के छन्द बनाया कर,गुरु दया तै कुछ ज्ञान सै।।
कवि कृष्ण चंद्र रोहणा।
प्रस्तुतिःप्रियव्रत रोहणा।
खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा।