June 18, 2023
भारत की गुरूता को दिखाता-रघुवीर दान चारण मिजोरम विश्वविद्यालय
भारत की गुरूता को दिखाता
अजीब ये संयोग है
सदियों से हमें स्वस्थ रखने वाला
अपना ये योग है
तन का ये ख्याल रखता
हर कमी को है तकता
मन, मस्तिष्क का संतुलन
बनाने वाला भोग है
सदियों से हमें स्वस्थ रखने वाला
अपना ये योग है
आज को प्रासंगिक करता
मानव जब कोरोना से मरता
बहुतों को जिसने है बचाया
ऐसा सुंदर एक प्रयोग है
सदियों से हमें स्वस्थ रखने वाला
अपना ये योग है
रचनाकार- रघुवीर दान चारण
मिजोरम विश्वविद्यालय