May 16, 2023

माँ – मनीषा जोशी

By Gina Journal

माँ
ईश्वर का वरदान है माँ।
श्रद्धा है,सम्मान है, मां।

सारे जग में न्यारी माँ।
खुशियाँ देती प्यारी माँ।

खुशियों की फुलवारी माँ।
स्नेह भरी किलकारी माँ।

साए सा साथ निभाती माँ।
संस्कार सभी सिखलाती माँ।

पल गुस्सा पल प्यार है मां।
ममता मयी दुलार है मां।

सुखी परिवार की धरोहर हैं माँ।
घर का आधार स्तंभ है माँ।

बच्चों का अभिमान है मां।
देवी है भगवान है मां।

सुखी परिवार का आधार है माँ।
एक छोटा सा संसार है माँ।

मनीषा जोशी
खोपोली महाराष्ट्र