June 18, 2023

योग सभी से ऊँचा जान-पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई

By Gina Journal

।।योग सभी से ऊँचा जान, तप ज्ञान यज्ञ बखान।।
आषाढ़ सुदी तीज विक्रमी सम्वत् 2080 बुधवार तदनुसार 21जून, 2023 को योग अर योगी नवण प्रणाम। विश्व योग दिवस पर एक विशेष काव्य रचनाः

योग

योग सबसे ऊँचा जान,
तप ज्ञान यज्ञ बखान।
योग लें सब महत्व जान,
योग स्वास्थ्य मंत्र मान।
योग जीवन साधन मान,
योग होवै सर्वोच्च ज्ञान।
योग समाधि करावै भान,
योग है सर्वोपरि पहचान।।

योग धर्म, ग्रंथ में समाया,
प्राचीन सभ्यता में आया।
योगी गुरु संतों ने गाया,
योग का हर कण में साया।
आयुर्वेद में योग समाया,
योग की है अद्भुत माया।
योग ज्ञान जरूरी बताया,
योग से निज भाग जगाया।

योग युक्त को जाने आप,
योग औषधि आपो आप।
योग हरता सब संताप,
योग किये कटे सब पाप।
योग जम्भगुरु है बताया,
श्रीजम्भवाणी योग समझाया।
सबसे है अज़र जराया,
पाताली पाणी नभ चढ़ाया।

योग सर्वव्याधि को हर्ता,
योग सकल सृष्टि का कर्ता।
योग ज्ञान को पैदा कर्ता,
योग से प्राणी आगे बढ़ता।
योग सदा निरोग कर्ता,
योग हमारी बीमारी हर्ता।
योग हमारा ध्यान कर्ता,
योग पर्यावरण सही रखता।

योग ही तीर्थ फल उपजावै,
योग किये व्रत नेम समावै।
योग सदा टेंशन से बचावै,
योग मन को स्वस्थ बनावै।
योग जीवन परिवर्तन लावै,
योग से घर में शांति आवै।
योग से बल अर बुद्धि पावै,
योग घर में समृद्धि बढावै।।

योग कर्म सब देवी-देवा,
योग बिना पावत मेवा।
वृक्ष जड़ चेतन करें सेवा,
बीज स्वास्थ्य फल देवा।
योग करें सर्वनित निरंतर,
योग ही होवै स्वास्थ्य मंत्र।
योग होवै सात्विक यंतर,
योग ही होवै समृद्धि समंदर।

योग सकल साधन सार,
योग मिटावै सभी अंधकार।
योग बिना नहीं पावै पार,
योग सदा स्वास्थ्य आधार।
योग बिना मानसिक हार,
योग करल्यो अब संसार।
योग करते लगे नहीं भार,
योग से उतरे योगी पार।।

21जून विश्व योग दिवस,
मिलकर सब करना योग।
ये स्वास्थ्य की कुँची मान,
योग जीवन सही प्रयोग।
योग स्वास्थ्य होता योग,
जीवन भर करें उपयोग।
योगी योग मिलन सदाई,
स्वस्थ नित योग संजोग।।

योग से ‘पृथ्वीसिंह’ आनंद आया,
योग युगों से वेदों ने गाया।
योग धर्म गीता में बताया,
युग युग का मर्म समझाया।
पाताली पाणी नभ चढ़ाया,
गुरु जम्भेश्वर योग बताया।
योग से खेजड़ी विजय पाया,
योग से नित जीत दिलाया।।
©
कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई
राष्ट्रीय सचिव, जेएसए, बीकानेर,
लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार,
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी-प्रवक्ता अखिल भारतीय
जीवरक्षा बिश्नोई सभा, अबोहर, हॉउस नं. 313,
सेक्टर 14 (श्री ओ३म विष्णु निवास)
हिसार (हरियाणा)-125001 भारत
फोन नंबर-9518139200,
व्हाट्सएप-9467694029