June 18, 2023
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष -डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष –
योग भी हो जीवन में
स्वस्थ मस्त रहने को योग भी हो जीवन में। ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी तन मन में।।
यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार,
धारणा ध्यान समाधि का भी करिए प्रचार,
यह है अष्टांग योग अपनाओ इसे जीवन में।
प्रचलन में हैं आसन प्राणायाम ध्यान है ,
आठ अंग वाला योग जीवन विज्ञान है,
इनको अपनाओ और जीते रहो यौवन में।
सांसो पर नियंत्रण से होती लंबी आयु, प्राणायाम करते पाते योगी जन प्राणवायु, रोगमुक्त रहे शरीर हो विस्तार जन-जन में।
विश्व सारा मान रहा योग के महत्व को,
इससे पा सकता मनुष्य भी देवत्व को, अलौकिक आनन्द अनुभव हो जाता है मन में।
*डॉ. अनिल शर्मा ‘अनिल’
धामपुर उत्तर प्रदेश